• Sun. May 18th, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

अनुराग कश्यप की ब्राह्मण टिप्पणी पर बढ़ा बवाल, गहना वशिष्ठ ने ठोंकी शिकायत

अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हर दिन इस मुद्दे पर नई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब इस विवाद में एक नया मोड़ आया है, जब एक्ट्रेस और वेब सीरीज कलाकार गहना वशिष्ठ ने अनुराग के खिलाफ ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही इंदौर में भी अनुराग के खिलाफ एक और शिकायत की गई है।

गहना वशिष्ठ, जिनका असली नाम वंदना तिवारी है, ALT Balaji और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बोल्ड वेब सीरीज जैसे ‘गंदी बात’ और ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और कई टीवी विज्ञापनों व शोज में भी नज़र आईं। हालांकि, 2021 में गहना तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें पॉर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अनुराग के बयान पर कवि मनोज मुंतशिर ने भी कड़ा रिएक्शन दिया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अनुराग ने माफी मांग ली है। विवाद की शुरुआत एक इंस्टाग्राम यूजर को जवाब देते हुए उनकी ब्राह्मणों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हुई थी, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया।

Follow by Email
WhatsApp