• Thu. Jun 26th, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

अब उत्तराखंड का सफर होगा आसान, दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए चलेगा विमान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन यानी 7 नवंबर 2024 को दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए चलने वाली ‌42 सीटर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ कर दिया है। इस विमान के द्वारा पिथौरागढ़ के लोग अब दिल्ली का सफर आसानी से कर सकेंगे।विमान कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार, तथा शनिवार चलेगी। इस विमान के उड़ान भरने का समय दिल्ली से सुबह 9:20 रहेगा जिसके बाद यह विमान सुबह 10:54 पर नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ उतरेगा। आधा घंटा पिथौरागढ़ रुकने के बाद विमान 11:15 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद दिल्ली जाने वाले यात्री दोपहर 1:00 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस विमान का आरंभिक किराया 2499 तय किया गया है। लेकिन आने वाले समय में विमान सेवा का किराया 7000 से अधिक हो जाएगा। यह विमान सेवा उत्तराखंड वासियों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

Follow by Email
WhatsApp