• Fri. Feb 13th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

अब इंतजार खत्म, यूबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों को लंबे समय से इस पल का इंतजार था। बोर्ड ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। रिजल्ट जांचने के लिए रोल नंबर अनिवार्य है।

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह ने 99.20% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का ने 98.60% अंकों के साथ टॉप किया है। दोनों छात्रों ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।

Follow by Email
WhatsApp