• Thu. Mar 27th, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

रोस्टर मीडिया प्रोडक्शन कंपनी ने बीते दिन आयोजित किया दिपावाली विशेष कार्यक्रम

दिपावली के अवसर पर हल्द्वानी में बीते दिन कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रोस्टर मीडिया प्रोडक्शन कंपनी ने ऐपण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कंपनी मल्टीमीडिया के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य कर रही है। इस आयोजन में भारत ऑप्टिकल सेंटर ने ऐपण प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपहार वितरित किए। ऐपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान:- सिमरन टम्टा तथा द्वितीय स्थान:- पुर्णिमा तिवारी ने प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर रंगोली में प्रथम स्थान टिशा राठौर व द्वितीय स्थान चेतना अवस्थी ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती भावना पाठक व आर्मी डिफेंस एकेडमी के फाउंडर एसपी सिंह जी उपस्थित रहे। साथ ही तरंग कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें सभी युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का मंच मिलता है। इस कार्यक्रम की थीम दीपावली रखी गई जिसके अंतर्गत राम भजन तथा दीपावली से संबंधित काव्यात्मक प्रस्तुति भी सम्मिलित थीं। राम भजनों व गीतों से पूरा कार्यक्रम राममय हो गया था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोस्टर मीडिया की टीम ने अहम योगदान दिया।

Follow by Email
WhatsApp