• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

रजनीकान्त की ‘कुली’ और ‘वॉर-2’ में बड़ी टक्कर

साउथ के महानायक रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने घोषणा की है कि ‘कुली’ 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा रही है, क्योंकि इसी दिन ‘वार 2’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े स्टार्स हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच साउथ में टकराव का अनुमान जताया जा रहा है, जिससे ‘वार 2’ की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘वार 2’ के निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। रजनीकांत की ‘कुली’ में बॉलीवुड के आमिर खान, टॉलीवुड के नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन, मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर, रेबा मोनिका जॉन और सत्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश की जा रही है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है।

Follow by Email
WhatsApp