• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

ग्राउंड जीरो: जब इमरान हाशमी बने रियल लाइफ हीरो

निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर की आगामी फिल्म ग्राउंड जीरो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और 2000 के दशक के कश्मीर की पृष्ठभूमि में रची गई है। फिल्म बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के नेतृत्व में हुए एक साहसी मिशन पर आधारित है, जिसमें उन्होंने कुख्यात आतंकवादी गाजी बाबा को ढूंढ़ने और खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। निर्देशक ने बताया कि दुबे जी ने कश्मीर में आठ साल तक सेवा दी और वहां के लोगों, भूगोल और आतंकी नेटवर्क को करीब से समझा। गाजी बाबा, जो 2001 के संसद हमले का मास्टरमाइंड था, उस समय सबसे खतरनाक आतंकियों में से एक था। दुबे जी की सूझबूझ और बहादुरी के कारण यह ऑपरेशन सफल हुआ, हालांकि इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी कुछ गंवाना पड़ा।

इमरान हाशमी को फिल्म में मुख्य भूमिका देने के पीछे निर्देशक की सोच भी खास थी। उन्होंने बताया कि वे सेना आधारित फिल्मों में टाइपकास्टिंग से हटकर कुछ नया दिखाना चाहते थे। शंघाई में इमरान के प्रभावशाली अभिनय को देखते हुए उन्हें लगा कि वह इस भूमिका को एक नया आयाम देंगे। निर्देशक को भरोसा है कि इमरान इसमें पूरी तरह खरे उतरेंगे।

Follow by Email
WhatsApp