सतारा के समीप एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक डांसर के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित इस नई फिल्म की शूटिंग चल रही थी। दो दिनों की शूटिंग पूरी होने के बाद सभी कलाकार होटल लौट गए, तभी यह पता चला कि टीम का एक सदस्य, डांसर सौरभ शर्मा, लापता है।
मिली जानकारी के अनुसार, शूटिंग खत्म होने के बाद कुछ क्रू सदस्य पास की नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान सौरभ तैरते समय गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अभिनेता-निर्देशक रितेश देशमुख, निर्माता जेनेलिया देशमुख और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मौके पर पहुंचे। रितेश ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर कंपनी ने मराठी में एक पोस्ट के जरिए घटना की जानकारी दी और बताया कि सौरभ की तलाश के लिए ड्रोन आदि का सहारा लिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिला था।