• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

आपदा में सड़कें बंद? अब मिनटों में पहुंचेगी सूचना मुख्यालय तक!

आपदा के समय सड़कों के क्षतिग्रस्त होने या मार्गों के बंद होने की जानकारी अब तेजी से लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय तक पहुंचाई जा सकेगी। इसके लिए विभाग ने “रियल टाइम ऑनलाइन रोड क्लोजर रिपोर्ट” नामक नया एप विकसित किया है। इस एप की मदद से राज्य के किसी भी जिले में सड़कें बंद होने की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचेगी। पहले जहां यह सूचना पहुंचने में तीन से चार घंटे लगते थे, अब कुछ ही मिनटों में सूचना साझा हो सकेगी। इससे न केवल प्रशासन को त्वरित निर्णय लेने में आसानी होगी, बल्कि आम जनता को भी सड़कें खुलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हल्द्वानी स्थित लोनिवि कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश भर के अभियंताओं और कर्मचारियों को इस एप की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि एप का संचालन बेहद सरल है और यह आपदा प्रबंधन में क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

Follow by Email
WhatsApp