भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद के लिए गजराज सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने पांच नगर निगमों के मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें गजराज सिंह का नाम प्रमुखता से शामिल है ।गजराज सिंह बिष्ट भाजपा के एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में राज्य दर्जा मंत्री भी रह चुके हैं, जब त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। गजराज सिंह की संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें हल्द्वानी के मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। पार्टी को उम्मीद है कि गजराज सिंह बिष्ट का अनुभव और जनता के साथ उनका जुड़ाव हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में भाजपा को बढ़त दिलाएगा। भाजपा का यह कदम आगामी चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गजराज सिंह ने अपने चयन के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हल्द्वानी के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे।