• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

नंदा देवी डोले के दौरान झील में गिरते दिखे लोग, वीडियो वायरल 

पिछले  कुछ दिनों से नैनीताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो माँ नंदा देवी के भव्य डोले के दौरान हुए एक हादसे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में नैनीझील की रेलिंग टूटने से झील में आधा दर्जन लोग गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिन्हे बचाने की कोशिश करते हुए स्थानीय लोगों के साथ-साथ  पुलिसकर्मी भी दिखाई दिए। यह घटना तब की है जब 15 तारीख को माँ का यह डोला दोपहर में माँ नयना देवी मंदिर परिसर से निकलकर लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल की तरफ जा रहा था। इस दौरान डोले में शामिल लोगों के भार से दर्शन के लिए आए भक्त दब गए और भार बढ़ने के कारण रेलिंग भी टूटकर झील में जा गिरी। उस रेलिंग के साथ ही कई दर्शक और भक्त भी झील में गिर गए, जिन्हें डोले में शामिल युवकों ने हाथ पकड़कर समय रहते बाहर निकाल लिया। 

Follow by Email
WhatsApp