• Tue. Feb 3rd, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात: पार्षद की फायरिंग से युवक की मौत

हल्द्वानी में एक बार फिर गोली चलने की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामपुर रोड के जज फार्म क्षेत्र में भाजपा से जुड़े पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नितिन लोहनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना पार्षद के घर के बाहर घटी, जहां कथित तौर पर उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। गोली लगते ही नितिन ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पहले से चले आ रहे विवाद की बात सामने आई है, जो इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद का नाम पहले भी कई विवादों और झगड़ों में सामने आता रहा है।

Follow by Email
WhatsApp