• Sun. May 3rd, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे बनेगी टू-लेन सड़क, जाम से मिलेगी राहत

रामपुर रोड पर यातायात दबाव कम करने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे बह रही नहर को जल्द कवर किया जाएगा। नहर ढकने के बाद यह मार्ग टू-लेन में बदलेगा, जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। काठगोदाम से मुखानी क्रियाशाला तक पहले ही नहर कवरिंग व सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम हुआ है। अब आईटीआई से देवलचौड़ रामपुर रोड तक का हिस्सा तैयार होगा। 23 करोड़ की योजना में से 10 करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग को मिल चुकी है। सिंचाई विभाग नहर कवरिंग करेगा और लोनिवि 2.7 किमी सड़क का निर्माण व डामरीकरण करेगा। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।

Follow by Email
WhatsApp