• Tue. Apr 22nd, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

पहाड़ों में गर्मी का असर शुरू, रिकार्ड टूटे

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में गर्मी के दिनों की शुरुआत होने लगी है। बताया जा रहा है कि इस बार गर्मी ने 15 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ों के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि हल्द्वानी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि पिछले कुछ दिनों में तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई, जहां अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री रहा। पहाड़ों के लोगों के लिए यह मौसम परेशानी का कारण बन सकता है। विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार, मार्च महीने में इतना तापमान पिछले 15-16 सालों में नहीं देखा गया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है। पिछले साल अप्रैल में हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटों में बिजली गिरने और गर्जन की संभावना जताई है। पहाड़ों और भाभर क्षेत्रों में हो रहे पेड़ कटान और अन्य कार्य जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह इस मौसम बदलाव के मुख्य कारण हैं। सरकार और उत्तराखंड वासियों को जल्द ही इस विषय में कुछ सोचना चाहिए अन्यथा शहरों और पहाड़ों के तापमान और पर्यावरण में अंतर करना मुश्किल हो जाएगा और पहाड़ों की स्थिति बिगड़ जाएगी।

Follow by Email
WhatsApp