• Sun. Mar 8th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

तेज बारिश और ओलावृष्टि से थराली क्षेत्र में तबाही, फसलें और वाहन बर्बाद

ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी और तलवाड़ी समेत कई गांवों में बुधवार को दोपहर बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। लगभग तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से थराली बाजार के बरसाती गदेरे उफान पर आ गए, जिससे 10 से ज्यादा वाहन मलबे में फंस गए और छह से अधिक दुकानों में पानी और कीचड़ घुस गया। देवाल मोटर मार्ग पर कोठी और ऊणी के पास भारी मलबा आने से रास्ता बंद हो गया।

तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर फंसे वाहनों को बाहर निकाला और नुकसान का आकलन शुरू किया। थराली, केदारबगड़ और राड़ीबगड़ जैसे इलाकों में बाजारों और घरों में पानी भर गया। त्रिकोट और भेंटा गदेरे के उफान पर आने से हालात और बिगड़ गए। गैरसैंण, दिवालीखाल, भराड़ीसैंण और महरगांव में ओलावृष्टि से किसानों की सरसों, माल्टा और आड़ू की फसलें चौपट हो गईं। देवाल क्षेत्र के गांवों में कद्दू, लौकी और मिर्च की फसलें भी पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्रशासन ने नुकसान के सर्वेक्षण और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

Follow by Email
WhatsApp