• Thu. Jan 22nd, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे: चार बारातियों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

रुड़की। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक मेरठ से बारात में शामिल होकर रुड़की आ रहे थे। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मंगलौर के पास गुड़ मंडी क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार देवबंद तिराहे के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर की तीव्रता से कार में सवार लोगों में हाहाकार मच गया, और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूजल, सोनू, और वंश के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान बाकी है।

Follow by Email
WhatsApp