• Fri. Mar 28th, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव पंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कहते हैं हुनर लगन और नियत, ये तीन जिसके पास होते हैं उसको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। इसी का एक प्रत्यक्ष उदाहरण हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव पंत, जिन्हें हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा युवा मोर्चा में सह संयोजक, आउटरीच की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।

गौरव पंत की राजनीतिक शुरुआत, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदों के साथ हुई। साथ ही इससे पूर्व उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एक अहम भूमिका निभाई है और ये उनकी निष्ठा और कर्मठता ही है जिसके कारण उन्हें अब पार्टी द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता गौरव पंत ने नई जिम्मेदारियां मिलने पर कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी व संगठन को मज़बूत करने हेतु पूर्ण कर्मठता व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और आगामी लोकसभा चुनाव हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना उनका प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि वह इन जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए पार्टी द्वारा जताये गए विश्वास पर ज़रूर खरे उतरेंगे और अपने कार्यों से सदैव जनमानस के विकास की परिकल्पना को हक़ीक़त का स्वरूप देंगे।

नई ज़िम्मेदारी पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत,ज़िला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,गजराज बिष्ट , प्रकाश रावत, अनिल कपूर डब्बू समेत सभी प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

Follow by Email
WhatsApp