• Thu. Apr 9th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

बारिश बनी जान माल के लिया खतरा, लिया रौद्र रूप  

हल्द्वानी में 48 घंटे से हो रही है लगातार बारिश अब जान माल का खतरा बनकर उभर रही है। हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में गौला बैराज के पास बारिश के कारण गौला नदी उफ़ान पर आ गई है। जिसके बहाव से एक मकान बह जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सुरक्षा दीवार ना बनवाने का आरोप लगाया है। मकान बह जाने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन तत्काल उस  क्षेत्र में पहुंच गया। वहां पहुंचने पर यह पता चला कि इस भयंकर बारिश के कारण गौला नदी में इस समय 75000 क्यूसेक पानी चल रहा है। जो कि खतरे के निशान से काफी ऊपर है। यह पानी अब नदी के तटवर्ती किनारों  में जबरदस्त भू-कटाव का कारण बन रहा है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी प्रशासन को इस समस्या के बारे में बताया गया था किंतु प्रशासन द्वारा अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। प्रशासन की इस लापरवाही के कारण आज एक गरीब का घर बह गया है। 

Follow by Email
WhatsApp