• Fri. May 1st, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

नैनीताल: भूस्खलन से दफन हुई टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट

बीती रात नैनीताल नगर की दक्षिणी पहाड़ी पर स्थित टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट भूस्खलन के कारण ढह गई जो नैनीताल का एक पर्यटक स्थल रही है। इस क्षेत्र में कम आबादी के चलते  यहां जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है। 11 बजे रात शहर में भूस्खलन हुआ जिसकी आवाज पूरे शहर में गूंज उठी और पता चला की भारी बोल्डर टिफिन टॉप से नीचे आ गया।    

कहा जाता है कि यहां प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेने के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों का आना-जाना रहता है। पर अब बीती रात भूस्खलन से डोरोथी सीट नैनीताल का केवल इतिहास बन कर रह गया है। कुछ वर्षों से इसमें दरारें दिखने लगी थीं और यह दरकने भी लगा था। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर कई बार इस समस्या के बारे में बताया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण समस्या बनी रही और भूस्खलन से एक पर्यटक स्थल ढह गया। 

Follow by Email
WhatsApp