• Tue. Jan 27th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

अब एक छत के नीचे संचालित होंगी सभी टेंपो ट्रैवलर, काठगोदाम बना नया हब

उत्तराखंड परिवहन निगम ने टेंपो ट्रैवलर संचालन प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है। निगम ने निर्णय लिया है कि अब उसकी सभी टेंपो ट्रैवलर बसें केवल काठगोदाम डिपो से संचालित होंगी। इससे पहले ये वाहन हल्द्वानी, भवाली और काठगोदाम डिपो से अलग-अलग चलाए जा रहे थे, जिससे संचालन में तालमेल की समस्या सामने आ रही थी।

अब निगम ने काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो को चार-चार तथा भवाली डिपो को दो टेंपो ट्रैवलर उपलब्ध कराई हैं। हालांकि, हल्द्वानी डिपो की चारों ट्रैवलर अब काठगोदाम डिपो के अधीन संचालन में लाई जाएंगी। इससे काठगोदाम डिपो एकमात्र संचालन केंद्र बन जाएगा।

डिपो प्रभारी रघुवीर चौधरी के मुताबिक, दो स्थानों से संचालन होने पर मुख्यालय को सही और समय पर जानकारी भेजने में दिक्कत हो रही थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए मंडलीय प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। इस नए इंतजाम से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि संचालन में पारदर्शिता और नियंत्रण भी बेहतर हो सकेगा।

Follow by Email
WhatsApp