• Wed. Jul 30th, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

महेंद्र भट्ट ने भरा जीत का जोश, पंचायत से 2027 तक के लिए बनाई मजबूत योजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। धामी ने भट्ट को उनके दूसरे कार्यकाल की बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार भी मौजूद रहे। भट्ट को सर्वसम्मति से फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने देहरादून में आयोजित प्रांतीय परिषद की बैठक के दौरान उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।

अपने संबोधन में भट्ट ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत से लेकर हर स्तर पर जीत सुनिश्चित करेगी और हर ग्राम पंचायत व बीडीसी वार्ड में भाजपा का प्रतिनिधित्व होगा। भट्ट ने “60 पार” का लक्ष्य तय करते हुए कार्यकर्ताओं से बिना थके पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Follow by Email
WhatsApp