• Mon. Feb 23rd, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

उत्तराखंड बना यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला पहला राज्य

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) सोमवार, 27 जनवरी 2025 से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक समारोह में यूसीसी नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक कदम के साथ उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता प्रभावी हो गई है। यूसीसी के तहत विवाह रजिस्ट्रेशन, तलाक पंजीकरण और वसीयत सहित तमाम प्रक्रियाओं को नियमावली में दिए प्रावधानों के अनुरूप अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए हर साल 27 जनवरी को “समान नागरिक संहिता दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की। पोर्टल पर पहला रजिस्ट्रेशन खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कराया। इस अवसर पर पांच अन्य नागरिकों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह कदम राज्य में सामाजिक समानता और कानून व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा।

Follow by Email
WhatsApp