• Mon. Mar 16th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

रामनगर में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग ने जब्त की आठ बाइक

रामनगर रेंज के पापड़ी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी की चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार रात करीब 2 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि वन निगम की लॉट संख्या 57 से सागौन की लकड़ी चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

तस्कर बाइक पर सागौन की लकड़ी लादकर भागने की फिराक में थे, लेकिन टीम को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। मौके से आठ बाइक और आठ सागौन के गिल्टे बरामद किए गए हैं। रामनगर एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन विभाग की तत्परता से बड़ी मात्रा में कीमती लकड़ी की तस्करी को रोका जा सका है।

Follow by Email
WhatsApp