• Wed. Feb 11th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

हरिद्वार ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती, नैनीताल पुलिस हुई चौकन्नी  

हरिद्वार के एक ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना से अब नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट में आ गयी है।  एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने आज अपनी टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित कई ज्वैलरी शोरूम में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पुलिस ने कई शोरूमों में सुरक्षा व्यवस्था खराब पाईं तथा कुछ शोरूम के सुरक्षाकर्मी अपनी जिम्मेदारी के प्रति अनुशासनहीन मिले। इसके अलावा कई  सुरक्षाकर्मियों के पास पुराने असलहे पाए गए जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं।   

Follow by Email
WhatsApp