• Sat. Mar 14th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड में नए प्रस्ताव जारी, हुई बैठक

हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस वित्तीय वर्ष के लिए एक अरब 63 करोड़ 80 लाख रुपये का वार्षिक व्यय बजट मंजूर किया गया। निगम की अनुमानित आय एक अरब 41 करोड़ चार लाख रुपये रखी गई है, जबकि कुल आय एक अरब 69 करोड़ 79 लाख, 21 हजार रुपये रहने का अनुमान है। बैठक में पेश किए गए सभी 29 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इनमें 55 नए कूड़ा कलेक्शन वाहन खरीदने और शहर में 10 वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव शामिल था। यह बैठक मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे से चार घंटे तक चली। मेयर ने बताया कि शहर में कूड़ा कलेक्शन के लिए कुल 120 वाहन की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में निगम के पास 65 वाहन हैं। इसके अलावा, शहरभर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन से धन की मांग की जाएगी। निगम की दुकानों को दोमंजिला बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिसके लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से निर्माण और वितरण किया जाएगा। इस बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी मौजूद थे।

Follow by Email
WhatsApp