• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हल्द्वानी में हुआ हवन का आयोजन 

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन  के अवसर पर हल्द्वानी शहर के हीरानगर स्थित गोलज्यु मंदिर में बीजेपी युवा मोर्चा ने हवन का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा आई हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के जन्मदिन को “सादगी से सेवा” पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हल्द्वानी में मैराथन दौड़, रक्तदान शिविर तथा मुफ़्त हेल्थ कैंप लगाए जा रहे है जिसके माध्यम से लोगों की सेवा की जा सके।

Follow by Email
WhatsApp