• Wed. Feb 18th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

बम की धमकी से दहला दून कोर्ट परिसर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिला जज कार्यालय को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन और पुलिस को तुरंत सक्रिय कर दिया। सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और एहतियातन कोर्ट परिसर खाली करा लिया गया।

मौके पर पहुंचे प्रमेंद्र डोबाल ने अपनी टीम के साथ हालात संभाले। सभी न्यायाधीशों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया।

इस बीच देहरादून जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि मेल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं। शुरुआती स्तर पर विदेशी संगठन की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है।

इस तरह की धमकियां पहले भी हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल के न्यायालय परिसरों को मिल चुकी हैं, हालांकि जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

फिलहाल पूरे प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले को शरारती तत्वों की करतूत मानते हुए हर पहलू से जांच जारी है।

Follow by Email
WhatsApp