• Mon. Feb 23rd, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

धामी जी ने किया प्रचार, विजय हुई भाजपा सरकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन-जिन  विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार किया वहाँ आज बीजेपी विजय हासिल कर चुकी है। जिसके चलते बीजेपी के समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। ऐसा लगता है कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लोगों को धामी जी का अंदाज भा गया। इस बार के चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोगों ने अपने राज्य की आबो हवा को बदल दिया है। बता दें कि इस बार 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर  में हुए चुनावों में बीजेपी ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी। जिस कारण पहले से बेहतर प्रदर्शन के कारण वह दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। इसी के साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी ने भी जम्मू कश्मीर में अपना खाता खोल लिया है। 

Follow by Email
WhatsApp