• Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

उत्तराखंड में बन रहा है दूसरा एम्स, चल रही है अंतिम चरण की तैयारियां

उत्तराखंड के रुद्रपुर में निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दिन किच्छा पहुंचे। जहां उन्होंने वहां कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग पर केंद्र सरकार के द्वारा प्रदेश को एक और एम्स की सौगात मिली है। साथ ही लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब उत्तराखंडवासियों अच्छे इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने लोगों को यह उम्मीद दिलाई है कि यह सैटेलाइट एम्स जल्द ही 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा।

Follow by Email
WhatsApp