• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

आंचल की ओर से हल्द्वानी में आयोजित हुई महिला खेल प्रतियोगिता, बांटे गए उपहार

हल्द्वानी में उत्तराखंड के आंचल डेयरी संस्थान कि ओर से बीते मंगलवार महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कस्सी एवं आँख मिचौली प्रतियोगिता रखी गई। जिसके बाद संस्थान द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न उपहार भी वितरित किए गए। यह प्रतियोगिता बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज पाठक जी की अध्यक्षता में तथा उन्हीं के आवास में आयोजित की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बचपन की यादें ताज़ा करने के साथ-साथ उनके मध्य आंचल के उत्पादों का महत्व और आवश्यकता को जानना रहा।

Follow by Email
WhatsApp