• Sun. Mar 1st, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

विकास की रफ्तार तेज: नैनीताल जिले को मिली करोड़ों की नई परियोजनाओं की सौगात

पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से तैयार 23 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपये की 16 योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

इसके साथ ही विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना, जिसकी कुल लागत 154 करोड़ 43 लाख रुपये है, का भूमि पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से नैनीताल जिला को नई गति मिलेगी और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन की गई प्रमुख परियोजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल, औद्योगिक संस्थान में आधुनिक टेक्नोलॉजी लैब, कई स्थानों पर नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय में प्रयोगशाला स्थापना तथा जल जीवन मिशन के तहत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा रामगढ़ पशु चिकित्सालय में नए भवन सहित कुल 23 कार्य पूरे किए गए।

नई योजनाओं में सड़क सुधार, सीवरेज प्रणाली, 28 एमएलडी एसटीपी, नशा मुक्ति केंद्र का पुनरुद्धार और नहर कवरिंग जैसे विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के साथ उसकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Follow by Email
WhatsApp