• Sat. Feb 21st, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

UGC बिल के खिलाफ हल्द्वानी में उभरा जनाक्रोश, स्वर्ण समाज का बड़ा प्रदर्शन

हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध को लेकर स्वर्ण समाज ने व्यापक प्रदर्शन किया। स्वर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में जुटे, जहां से विरोध रैली शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। आंदोलन की अगुवाई संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित बिल स्वर्ण समाज के अधिकारों को प्रभावित करने वाला है और सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को मुखर किया। अंत में ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर बिल निरस्त करने की मांग की गई।

Follow by Email
WhatsApp