• Mon. Feb 2nd, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

नैनीझील में कछुए की मौजूदगी से मचा कौतूहल, वन विभाग अलर्ट

नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में इन दिनों कछुआ नजर आने की खबर से स्थानीय लोग हैरान हैं। झील में पहली बार कछुए को देखे जाने की जानकारी सामने आई है, जिसे लेकर लोग उत्सुकता जता रहे हैं। कई निवासियों का कहना है कि उन्होंने अब तक झील में कभी कछुआ नहीं देखा था।

जीव विज्ञान विभाग के प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट के अनुसार, नैनीझील का पर्यावरण कछुओं के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए उनका लंबे समय तक यहां जीवित रह पाना मुश्किल है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः किसी ने जानबूझकर कछुए को झील में छोड़ा होगा।

इस बीच, रेंजर आनंद राम टम्टा ने बताया कि वन विभाग की टीम झील के आसपास कछुए की तलाश कर रही है। यदि वह मिल जाता है तो उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर सके।

झील में कछुए की अप्रत्याशित मौजूदगी ने जहां लोगों को उत्साहित किया है, वहीं विशेषज्ञों ने इसे गंभीरता से लेते हुए पर्यावरणीय संतुलन पर भी चिंता जताई है।

Follow by Email
WhatsApp