• Wed. Feb 4th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

चारधाम के लिए फिर शुरू होगी हेली सेवा, दुर्घटनाओं के बाद नई एसओपी लागू

उत्तराखंड में एक बार फिर चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाएं मंगलवार से बहाल की जा रही हैं। 15 जून को केदारनाथ से लौटते समय फाटा के पास एक हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत के बाद सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली सेवाओं को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने हेली संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति के गठन के आदेश दिए हैं। यह समिति हेली सेवाओं की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों और मौसम की स्थिति की समीक्षा कर एक सख्त एसओपी तैयार करेगी। उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना और हेलिकॉप्टर की पूर्ण तकनीकी जांच अब अनिवार्य कर दी गई है।

हादसे की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति घटना की हर बारीकी से जांच करेगी और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपात सेवाओं के लिए हेली सेवा आवश्यक है, इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोपरि होगी।

Follow by Email
WhatsApp