• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

भारत की शर्तों पर समझौता, फिर भी पाकिस्तान का धोखा

पाकिस्तान अपने ही वादे से पलट गया। शनिवार दोपहर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी कि शाम 5 बजे से सैन्य कार्रवाई रोकी जाएगी, लेकिन रात होते ही पाकिस्तान ने LOC और IB पर फिर से हमला शुरू कर दिया। जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, बाड़मेर और सांबा जैसे कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल अटैक की खबरें आईं, जिन्हें भारत की एयर डिफेंस ने नाकाम किया। श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर सवाल उठाया, “सीजफायर कहां गया?”

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि यह युद्धविराम भारत की शर्तों पर तय हुआ था और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने खुद संपर्क कर प्रस्ताव रखा था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। भारत ने दो टूक कहा कि अब हर आतंकी हरकत को युद्ध समझा जाएगा और वैसा ही जवाब मिलेगा।

Follow by Email
WhatsApp