• Thu. Feb 19th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

वर्ष 2024-25 में हुई कॉर्बेट पार्क की रिकार्ड तोड़ कमाई

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड 29.80 लाख रुपये की कमाई की है। पार्क प्रशासन को पर्यटन और अन्य स्रोतों से अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। सीटीआर के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि इस वर्ष 4,25,095 भारतीय और 10,300 विदेशी पर्यटकों ने दिवसीय भ्रमण किया, जबकि 23,100 भारतीय और 1,000 विदेशी पर्यटकों ने रात्रि विश्राम के दौरान सफारी का आनंद लिया। इसके अतिरिक्त, धनगढ़ी संग्रहालय में 99,495 और कालाढूंगी संग्रहालय में 24,400 पर्यटकों ने भ्रमण किया। भारतीय पर्यटकों की संख्या में 33 प्रतिशत और विदेशी पर्यटकों की संख्या में 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। कॉर्बेट पार्क का पर्यटन सत्र अक्टूबर से शुरू होकर जून तक चलता है, जिसमें 15 नवंबर से ढिकाला जोन खुलने के बाद रात्रि विश्राम भी शुरू हो जाता है। पर्यटक ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी और ढिकाला जैसे क्षेत्रों में जंगल सफारी का अनुभव करते हैं।

Follow by Email
WhatsApp