• Sat. Jan 18th, 2025

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

महिलाओं के सम्मान में हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम

बीते दिन हल्द्वानी में ‌महिलाओं के आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जय शारदा जन कल्याण समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तराखंड दर्शन ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों और प्रयासों से समाज में विशेष स्थान हासिल किया है।इस आयोजन में उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह के विभिन्न महिलाएं भी उपस्थित रही।आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शकुनाखर तथा इस कार्यक्रम का समापन झोड़ा सांस्कृतिक नृत्य शैली के साथ हुआ। इसके अलावा, संगीत कार्यक्रम ने महिलाओं के मनोरंजन को और जीवंत बना दिया।मुख्य अतिथि भाजपा नेता कौस्तुभानंद जोशी ने इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।यह आयोजन न केवल महिलाओं के योगदान का सम्मान करने का माध्यम बना, बल्कि उनके सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का एक सफल प्रयास भी साबित हुआ।

Follow by Email
WhatsApp