• Wed. Jan 21st, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

बेस अस्पताल की स्थिति देख मौके पर पहुंचे कुमाऊँ आयुक्त

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्हें बच्चा वार्ड में बेड और फर्श पर कॉकरोच रेंगते हुए मिले। बीमार बच्चों के बेड पर कॉकरोच देखकर आयुक्त का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे समेत अन्य स्टाफ को लापरवाही के लिए कड़ी फटकार लगाई। आयुक्त ने पूछा कि कॉकरोच नियंत्रण के लिए किस दवा का उपयोग किया गया था, तो पीएमएस ने बाजार से खरीदी गई स्प्रे दिखायी, जिसे आयुक्त ने मच्छर मारने वाली दवा बताया। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी से कीटनाशक की खरीदारी का बिल मांगा, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आयुक्त ने अस्पताल में शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया, जहां दो शौचालय गंदे और बंद मिले। उन्होंने पीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल की सफाई और व्यवस्थाओं पर ध्यान रखा जाए। आयुक्त ने कर्मचारियों से उनके यूनिफॉर्म न होने की समस्याओं के बारे में भी पूछा और एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

Follow by Email
WhatsApp