• Sun. Jan 25th, 2026

उत्तराखण्ड दर्शन

समस्त उत्तराखण्ड आपके मोबाईल पर

क्या अभिनेत्री काजल पिसल बनेंगी TMKOC की नई दया बेन?

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन जेठालाल और दयाबेन का रिश्ता सबसे खास है। दयाबेन का किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी ने बखूबी निभाया, लेकिन 2017 में वे मातृत्व अवकाश पर चली गईं, और तब से उनके फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि दिशा शो में वापस नहीं आएंगी, और निर्माता असित मोदी ने भी इस बात की पुष्टि की है। खबरें आ रही हैं कि दयाबेन के किरदार को अब काजल पिसल निभाएंगी। हालांकि, काजल ने इन खबरों को खारिज किया है। उन्होंने इसे फेक न्यूज बताया और स्पष्ट किया कि वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल नहीं निभा रही हैं। काजल ने बताया कि इस तरह की अफवाहों के बारे में उन्हें कई कॉल और मैसेज मिल रहे हैं, लेकिन ये सब गलत हैं। काजल ने यह भी कहा कि उन्होंने 2022 में दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, और वही पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। वे फिलहाल ‘झनक’ शो में काम कर रही हैं।

Follow by Email
WhatsApp